एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : यमुना ब्रिज से बच्चे को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के विकास मार्ग इलाके में यमुना ब्रिज से चार साल के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली : यमुना ब्रिज से बच्चे को अगवा करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, दो जुलाई मध्य दिल्ली के विकास मार्ग इलाके में यमुना ब्रिज से चार साल के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे को मथुरा रोड पर आली गांव में जगत पाल नाम के व्यक्ति के घर से बरामद किया गया और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के आठ घंटे के भीतर उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय कुमार सैन ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले छह महीने से वह रोजाना एक कंपनी के कृष्णानगर स्थित गोदाम जाता था, जहां वह उसकी सुरक्षा संभालना था।

उपायुक्त के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि उसकी 13 वर्ष और सात वर्ष की दो बेटियां हैं और वह हमेशा से एक बेटा चाहता था, इसलिए वह यमुना ब्रिज के किनारे खेल रहे लड़के को अपने साथ ले आया।

सैन ने बताया कि जांच के तहत यमुना ब्रिज, विकास मार्ग और आसपास की अन्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और आरोपी का पता लगाया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2023 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).