देश की खबरें | दिल्ली : उपराज्यपाल और एनजीटी अध्यक्ष ने यमुना नदी का निरीक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आदर्श कुमार गोयल ने मंगलवार को नौसेना की नाव पर सवार होकर आईएसबीटी तथा आईटीओ पुल के बीच यमुना नदी के एक हिस्से का निरीक्षण किया। राज निवास की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, चार जुलाई दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आदर्श कुमार गोयल ने मंगलवार को नौसेना की नाव पर सवार होकर आईएसबीटी तथा आईटीओ पुल के बीच यमुना नदी के एक हिस्से का निरीक्षण किया। राज निवास की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि उपराज्यपाल के अनुरोध पर भारतीय नौसेना द्वारा उपलब्ध कराई गई नौका से पिछले महीने इस खंड की नौगम्यता का पता लगाया गया था।

दिल्ली के उपराज्यपाल अत्यधिक प्रदूषित यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए एनजीटी द्वारा गठित एक उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष हैं।

सक्सेना ने कहा, ‘‘वजीराबाद बैराज से आईटीओ बैराज के बीच बाढ़ क्षेत्र के पुनरुद्धार का कार्य इस साल फरवरी में शुरू किया गया था जो अब पूरा हो गया है। आईटीओ बैराज और ओखला के बीच सफाई अभियान जारी है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि कायाकल्प के प्रयास धीरे-धीरे उत्साहजनक परिणाम दिखाने लगे हैं।

उपराज्यपाल ने बताया कि नजफगढ़ नाले को अन्य नालों से गाद निकालकर और जाल लगाकर साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सक्सेना ने कहा कि यमुना नदी में प्रवाहित होने वाले प्रदूषक तत्वों का लगभग 68 प्रतिशत हिस्सा नजफगढ़ नाले से आता है और इसकी सफाई से उल्लेखनीय सुधार होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now