देश की खबरें | दिल्ली: रेस्तरां में सांभर में मिली छिपकली, प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रेस्तरां में एक ग्राहक को कथित तौर पर सांभर में मरी हुई छिपकली मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित एक प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय रेस्तरां में एक ग्राहक को कथित तौर पर सांभर में मरी हुई छिपकली मिली।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को किया आइसोलेट, शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात.

उन्होंने कहा कि घटना शनिवार की रात को हुई।

पुलिस के अनुसार चांदनी चौक के फतेहपुरी क्षेत्र के निवासी पंकज अग्रवाल अपने दो दोस्तों के साथ रेस्तरां गए थे जहां उन्होंने डोसा और सांभर मंगवाया।

यह भी पढ़े | Sero Survey in Delhi: दिल्ली में दोबारा होगा सीरो सर्वे, जानिए क्या हैं फायदे.

अग्रवाल ने जब खाना शुरू किया तो उन्हें सांभर में मरी हुई छिपकली दिखाई दी।

पुलिस ने कहा कि अग्रवाल ने मोबाइल फोन से खाने की तस्वीर ले ली और रेस्तरां के कर्मचारियों से जवाब तलब किया।

रेस्तरां के प्रबंधक ने भविष्य में ऐसा न होने का आश्वासन दिया।

ग्राहक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) ईश सिंघल ने कहा, “शिकायत के आधार पर हमने रेस्तरां के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 269 और 336 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच जारी है।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने रेस्तरां से सीसीटीवी फुटेज, रसोइये का विवरण, पकवान में प्रयोग की गई सामग्री और रेस्तरां के लाइसेंस की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\