केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने खुद को किया आइसोलेट, शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से की थी मुलाकात
रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने शनिवार शाम को अमित शाह से मुलाकात की थी. मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है.
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनसे मुलाकात करने वाले कई नेताओं ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) का नाम भी शामिल है, उन्होंने शनिवार को होम मिनिस्टर शाह से मुलाकात की थी. रविशंकर प्रसाद ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने शनिवार शाम को अमित शाह से मुलाकात की थी. मिली जानकारी के अनुसार उन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है.
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इस लिस्ट में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम जैसे अन्य कई नेता शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने अपने संपर्क में आए लोगों से सेल्फ आइसोलेशन की अपील की है. यह भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह से एक दिन पहले मिले थे केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, खुद को किया आइसोलेट.
रविशंकर प्रसाद ने की थी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
Union Minister Ravi Shankar Prasad goes into self-isolation as he met Home Minister Amit Shah on Saturday evening. His health, however, is fine: Ravi Shankar Prasad's Office
Home Minister had announced yesterday that he tested positive for #COVID19
— ANI (@ANI) August 3, 2020
गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, "कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है, परंतु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं."
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. कोरोना वायरस से अब तक 11,86203 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 65.76 फीसदी पर पहुंच गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

