एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है।

देश की खबरें | दिल्ली में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना

नयी दिल्ली, 28 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में सोमवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इस बीच, दिल्ली में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में दर्ज किया गया और एक्यूआई 65 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).