देश की खबरें | दिल्ली: केजरीवाल ने महापौर चुनाव में दलित महापौर चुनने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्तारूढ़ सरकार से महापौर का चुनाव कराने और दलित समुदाय के किसी व्यक्ति को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति समुदाय को उसके अधिकारों से वंचित करने की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ के कारण चुनाव लंबित हैं।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में सत्तारूढ़ सरकार से महापौर का चुनाव कराने और दलित समुदाय के किसी व्यक्ति को चुनने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति समुदाय को उसके अधिकारों से वंचित करने की विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘साजिश’ के कारण चुनाव लंबित हैं।

महापौर शेली ओबेरॉय ने 607 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल का एक पत्र जनता के नाम पढ़ा, जिसमें कहा गया कि ‘आप’ चाहती है कि चुनाव तुरंत कराए जाएं।

ओबेरॉय ने केजरीवाल के हवाले से कहा, “इस वर्ष (एमसीडी में ‘आप’ का तीसरा कार्यकाल) दिल्ली नगर निगम में अनुसूचित समुदाय से महापौर चुना जाना था। जेल से बाहर आने के बाद मुझे पता चला कि साजिश के तहत उन्होंने (भाजपा) मेरे पीछे महापौर का चुनाव भी नहीं कराया। उन्होंने जानबूझकर अनुसूचित समुदाय के लोगों के अधिकारों को छीना। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि तुरंत महापौर का चुनाव कराएं और सुनिश्चित करें कि अनुसूचित समुदाय को उसका अधिकार मिले।”

केजरीवाल को इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन किसी जरूरी कारण वे ऐसा नहीं कर पाए।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति नहीं किए जाने के कारण महापौर चुनाव अप्रैल से लंबित है।

सक्सेना ने पहले कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में निर्णय लेना उचित नहीं समझते।

केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\