देश की खबरें | दिल्ली : जामिया दो अगस्त से पांच दिवसीय टीकाकरण शिविर का आयोजन करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर मंगलवार से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिये पांच दिन के कोविड टीकाकरण शिविर की शुरूआत करेगा । विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, एक अगस्त जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर मंगलवार से 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिये पांच दिन के कोविड टीकाकरण शिविर की शुरूआत करेगा । विश्वविद्यालय ने इसकी जानकारी दी।

विश्वविद्यालय ने यहां बयान जारी कर बताया, ‘‘जामिया मिलिया इस्लामिया ‘मिशन मोड’ के तहत विश्वविद्यालय के डॉ एम ए अंसारी स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दो से छह अगस्त तक 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वयस्कों के लिए ‘कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नि:शुल्क टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।’’

इसमें कहा गया है कि जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर दो अगस्त को अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में इस शिविर और कुछ नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी।

इसमें कहा गया है कि विश्वविद्यालय ने जीएनसीटी दिल्ली के सहयोग से एक ‘नियमित टीकाकरण केंद्र’ शुरू किया है, जहां केंद्र सरकार के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (यूआईपी) के अनुसार हर बृहस्पिवार को छोटे बच्चों को टीके लगाए जाएंगे।

इसमें कहा गया है कि कुलपति, मैक्स हेल्थ केयर के हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. आरिफ मुस्तकीम के सहयोग से एक माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला, मुफ्त कार्डियोलॉजी ओपीडी और अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में एक मुफ्त ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी का भी उद्घाटन करेंगी।

इसके अनुसार, अंसारी स्वास्थ्य केंद्र आठ से 10 अगस्त तक फिजियोथेरेपी छात्रों के लिए तीन दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\