एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को 'ऐतिहासिक' करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई है।

देश की खबरें | दिल्ली एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई : मोदी

नयी दिल्ली, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को 'ऐतिहासिक' करार दिया और कहा कि अब राष्ट्रीय राजधानी एक दशक की 'आप-दा' से मुक्त हुई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनादेश से स्पष्ट है कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत और आडंबर, अराजकता, अहंकार तथा दिल्ली पर छाई 'आप-दा' की हार हुई है।

उन्होंने कहा, "आज की ये विजय ऐतिहासिक है। दिल्ली के लोगों ने आप-दा को बाहर कर दिया है। एक दशक की आप-दा से दिल्ली मुक्त हुई है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दिल्ली में, दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और एक सुकून भी है।

उन्होंने कहा, "उत्साह विजय का है और सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है।"

इस जनादेश के लिए दिल्ली की जनता को सिर झुकाकर नमन करते हुए मोदी ने कहा कि आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है।

उन्होंने कहा, "आज आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आप-दा की हार हुई है।"

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज दिल्ली की जनता ने साफ कर दिया है कि दिल्ली की असली मालिक सिर्फ और सिर्फ दिल्ली की जनता है।

उन्होंने कहा, "जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हो गया।"

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के इस जनादेश से यह भी स्पष्ट है कि राजनीति में शॉर्टकट के लिए, झूठ और फरेब के लिए कोई जगह नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).