देश की खबरें | दिल्ली के अस्पताल में आग : अदालत ने मालिक, एक अन्य डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को उस निजी अस्पताल के मालिक और हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जहां आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

नयी दिल्ली, 27 मई राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने सोमवार को उस निजी अस्पताल के मालिक और हादसे के समय ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, जहां आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत का अनुरोध किया था।

मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और डॉक्टर आकाश को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

डॉक्टर आकाश शनिवार देर रात अस्पताल में आग लगने के समय ड्यूटी पर थे।

मामले में विस्तृत आदेश का इंतजार है। पुलिस ने रविवार को दोनों डॉक्टर को गिरफ्तार किया था।

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न चाइल्ड हॉस्पिटल’ में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी। अस्पताल संचालन का लाइसेंस कथित तौर पर समाप्त हो चुका है और इसके पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं है।

विवेक विहार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत), 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\