देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता की याचिका पर फेसबुक को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के एक प्रवक्ता का फेसबुक एकाउंट बंद करने को दी गयी चुनौती पर बुधवार को फेसबुक को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के एक प्रवक्ता का फेसबुक एकाउंट बंद करने को दी गयी चुनौती पर बुधवार को फेसबुक को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव ने भाजपा प्रवक्ता एस जी सूर्या की याचिका पर फेसबुक की जनक कंपनी मेटा प्लेटफार्म्स और केंद्र को नोटिस जारी किये। पीठ ने उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता ने कहा है कि फेसबुक ने उन्हें अपना पक्ष बताने का मौका दिये बगैर ही उनके सत्यापित पेज को बाधित करने का मनमानापूर्ण कृत्य किया और उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तमिलनाडु इकाई का प्रवक्ता होने के साथ साथ वह राज्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में ट्विटर के एक वीडियो को साझा करते हुए किये गये दो पोस्ट को लेकर एक महीने के लिए बंद कर दिया गया जिन्हें ‘सामुदायिक मापदंड उल्लंघन’ के रूप में चिह्नित किया गया था।

भाजपा नेता ने कहा कि फेसबुक ने दोनों पोस्ट का गलत अर्थ निकाला और व्यापक जन तक उनकी पहुंच को सीमित कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुर्भाग्य से , प्रतिवादी नंबर 2 (मेटा प्लेटफार्म) ने इन दोनों पोस्ट को ‘लिट्टे समर्थक’ के रूप चिह्नित कर दिया और याचिकाकर्ता के फेसबुक पेज को सामुदायिक मापदंड उल्लंघन चिह्नित कर उसे बंद कर दिया।’’

याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि उनके फेसबुक एकाउंट केा को बहाल किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\