देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय का मादक पदार्थ के तस्कर नेपाली नागरिक को जमानत देने से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक नेपाली नागरिक को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि देश में मादक पदार्थ के दुरुपयोग की समस्या बढ़ रही है जिसके आर्थिक मुद्दों से लेकर सामाजिक विघटन तक कई परिणाम हैं।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने मादक पदार्थ की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किए गए एक नेपाली नागरिक को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि देश में मादक पदार्थ के दुरुपयोग की समस्या बढ़ रही है जिसके आर्थिक मुद्दों से लेकर सामाजिक विघटन तक कई परिणाम हैं।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस) कानून के तहत अपराधों की तुलना आईपीएस के दायरे में आने वाले अपराधों से नहीं की जा सकती।

अदालत ने कहा, ‘‘देश में मादक पदार्थ के दुरुपयोग की समस्या काफी ज्यादा है और आर्थिक मुद्दों से लेकर सामाजिक विघटन तक इसके कई परिणाम देखे जा सकते हैं।’’

मौजूदा मामले में आरोपी को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने एनडीपीएस कानून के तहत अपराधों में गिरफ्तार किया। उसे एक सूचना मिली थी कि ‘‘पीले रंग के कपड़े पहने हुए एक नेपाली नागरिक’’ अपने ग्राहक को मादक पदार्थ देने एक मेट्रो के पास आएगा।

अदालत ने कहा कि आरोपी ने यह स्वीकार किया था कि उसके बैग में चरस थी जो उसने अपने ग्राहक को बेच दी। उसने कहा कि इस मामले में आरोप अभी तय किए जाने हैं और चूंकि आरोपी नेपाल का नागरिक है तो उसकी ‘‘समाज में कोई जड़ नहीं है और उसे संभावित खतरा माना जा सकता है।’’

उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर उसे जमानत पर रिहा किया जाता है तो इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि वह फिर से ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी