देश की खबरें | दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से डीआरटी की संख्या बढ़ाने पर विचार करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने लंबित मामलों के बढ़ते बोझ और भारी राशि फंसे होने के मद्देनजर केंद्र से ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) की संख्या बढ़ाने पर विचार करने को कहा है।

नयी दिल्ली, दो जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने लंबित मामलों के बढ़ते बोझ और भारी राशि फंसे होने के मद्देनजर केंद्र से ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) की संख्या बढ़ाने पर विचार करने को कहा है।

न्यायमूर्ति नजमी वजीरी और न्यायमूर्ति गौरांग कंठ की पीठ ने डीआरटी के कामकाज की स्थिति से उत्पन्न शिकायत से निपटने वाले एक मामले की सुनवाई करते हुए सरकार से सुनवाई में उठाए गए मुद्दों पर एक व्यापक हलफनामा मांगा।

पीठ ने दिल्ली में तीन डीआरटी के अदालत कक्षों की ‘‘दयनीय स्थिति’’ पर भी संज्ञान लिया।

उच्च न्यायालय ने अधिकारियों से अदालत कक्ष की स्थिति और अदालती कार्यवाही के कुशल संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं संबंधी पड़ताल करने को भी कहा।

पीठ ने पिछले महीने पारित एक आदेश में कहा, ‘‘विद्वान न्यायमित्र ने दिल्ली में तीन डीआरटी के अदालत कक्षों की दयनीय स्थिति की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ तस्वीरें पेश की हैं... यह फाइलों और अभिलेखों का एक ढेर है, जिससे मामलों को दोबारा ढूंढ़कर निकालना आसान नहीं होगा।’’

अदालत ने कहा कि 14 नवंबर तक, राष्ट्रीय राजधानी में तीन डीआरटी के समक्ष 4,01,656 करोड़ रुपये की राशि के लेन-देन के 11,942 मामले लंबित थे और इनके त्वरित निपटान के लिए न्यायाधिकरणों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है।

मामले की अगली सुनवाई सात फरवरी को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी