दिल्ली में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी है : केजरीवाल
कोरोना वायरस संक्रमण पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को कुल 2,274 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से केवल 67 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि शहर में पिछले तीन दिन में कोविड-19 के मामलों में मामूली कमी आयी है। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में इसमें और कमी आएगी।
कोरोना वायरस संक्रमण पर ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को कुल 2,274 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से केवल 67 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
कुछ दिन पहले तक रोजाना संक्रमण के 180 से 350 मामले आ रहे थे।
मुख्यमंत्री ने निषिद्ध क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध किया कि वे नियमों का पालन करें और अपने-अपने घरों से बाहर ना निकलें।
केजरीवाल ने कहा, ‘‘निषिद्ध क्षेत्र में कुछ लोग सड़कों पर दिख रहे हैं। कल जहांगीरपुरी इलाके के एक ही परिवार के 26 सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।’’
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 71 निषिद्ध क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं।
शुक्रवार तक दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,707 मामलों की पुष्टि हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

