एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बीते कुछ दिन में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी देखी गई है: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि बीते कुछ दिन से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है और अगले सप्ताह तक इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

देश की खबरें | दिल्ली में बीते कुछ दिन में कोविड-19 संक्रमण की दर में कमी देखी गई है: जैन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शनिवार को कहा कि बीते कुछ दिन से राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है और अगले सप्ताह तक इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

उन्होंने कहा, ''शुक्रवार को संक्रमण की दर 6.76 प्रतिशत रही। बीते दो-तीन दिन में यह सात प्रतिशत से नीचे रही है। पिछले सप्ताह यह लगभग 8 प्रतिशत थी। ''

यह भी पढ़े | राजस्थान में परिवार के चार सदस्य घर में मृत पाए गए, पुलिस ने जताया आत्महत्या का शक.

जैन ने कहा कि संक्रमण की कुल दर भी पहली बार 10 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

मंत्री ने कहा कि बीते 10-12 दिन में जांच की संख्या बढ़ने के चलते दिल्ली में पिछले दो-तीन दिन में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में कमी देखी गई है।

यह भी पढ़े | UP में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उनका पुतला जलाने, दंगा करने के आरोप में 15 के खिलाफ केस दर्ज.

उन्होंने कहा, ''अगले सप्ताह तक इसके अच्छे नतीजे सामने आने चाहिए।''

दिल्ली में शुक्रवार को संक्रमण के 4,127 नए मामले सामने आए जबकि 30 रोगियों की मौत हुई। लगभग 61,037 जांच की गईं और संक्रमण की दर 6.76 प्रतिशत रही।

दिल्ली में शुक्रवार को, संक्रमण की कुल दर 9.83 प्रतिशत रही। मंगलवार को यह 10.05 प्रतिशत थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2020 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).