देश की खबरें | दिल्ली को 45 वर्ष से अधिक लोगों के लिए कोवैक्सीन की 48 हजार खुराकें मिलीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली को 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन की शनिवार को 48 हजार से अधिक खुराकें मिलीं और इसका इस्तेमाल ज्यादातर दूसरी खुराक देने के लिए किया जायेगा।
नयी दिल्ली, 29 मई आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने कहा है कि दिल्ली को 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन की शनिवार को 48 हजार से अधिक खुराकें मिलीं और इसका इस्तेमाल ज्यादातर दूसरी खुराक देने के लिए किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को शुक्रवार को कोविशील्ड की 83 हजार खुराकें भी मिली थी।
दिल्ली में 28 मई तक किसी भी आयु वर्ग के लिए कोवैक्सीन की कोई खुराक उपलब्ध नहीं थी।
उन्होंने टीकाकरण बुलेटिन जारी करते हुए कहा, ‘‘हमें केंद्र से 45 वर्ष से अधिक के लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए शुक्रवार को कोवैक्सीन की 48 हजार से अधिक खुराकें मिलीं।
उन्होंने कहा, ‘‘टीकों की संख्या कम होने के कारण इन खुराकों का ज्यादातर इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया जायेगा जिन्हें टीके की पहली खुराक दी जा चुकी हैं।’’
राजधानी में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए लोगों के लिए टीकाकरण अभियान छठे दिन भी स्थगित रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को टीके नहीं मिल रहे थे, जबकि निजी अस्पताल इस आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने के लिए अत्यधिक दर वसूल कर रहे है।
आतिशी ने कहा, ‘‘ऐसा क्यों है कि निजी अस्पतालों के पास टीके हैं और वे टीके की एक खुराक के लिए 900 रुपये से लेकर 1,400 रुपये वसूल रहे हैं? हम केंद्र से इस आयु वर्ग के लिए टीकों की आपूर्ति करने का आग्रह करते हैं।’’
उन्होंने केन्द्र से फाइजर और माडर्ना टीके को मंजूरी नहीं देने पर भी सवाल किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 08:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

