देश की खबरें | दिल्ली में 2011 के बाद पहली बार इस गर्मी में लू दर्ज नहीं की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में इस गर्मी के मौसम में लू दर्ज नहीं की गई। इसके साथ ही जून के अंत तक लू नहीं चलने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, 23 जून दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में इस गर्मी के मौसम में लू दर्ज नहीं की गई। इसके साथ ही जून के अंत तक लू नहीं चलने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, यह काफी असामान्य बात है क्योंकि 2011 के बाद से वेधशाला ने हमेशा गर्मियों में कम से कम एक दिन लू दर्ज की है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘सफदरजंग वेधशाला ने इस गर्मी के मौसम में अब तक लू दर्ज नहीं की है। साथ ही, अगले सात दिन में लू चलने का अनुमान नहीं है। वर्ष 2011 से दिल्ली में बिना लू के यह पहली गर्मी है।’’

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मई में 111 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई, जो दीर्घकालिक औसत 30.7 मिमी से 262 प्रतिशत अधिक है।

इसके अनुसार, शहर में अप्रैल में 20 मिमी से अधिक वर्षा हुई, जो 2017 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक रही।

मौसम विभाग ने अगले छह से सात दिन में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान जताया है, जिसकी तीव्रता 25 जून से 27 जून के बीच चरम पर होगी।

विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम कार्यालय ने अभी तक दिल्ली में मानसून के आगमन की तारीख की घोषणा नहीं की है।

निजी पूर्वानुमान एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने कहा कि मानसून 28-29 जून को दिल्ली पहुंच सकता है।

आईएमडी ने शुक्रवार को कहा कि मानसून कर्नाटक के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के शेष हिस्सों, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड तथा बिहार के कुछ और हिस्सों तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने कहा, ‘‘अगले तीन-चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक तथा तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां भी अनुकूल होती जा रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज