देश की खबरें | अभियोजकों के लिए कार्यालय ढांचे को लेकर दिल्ली सरकार का जवाब टालमटोल वाला : अदालत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि अभियोजकों के लिए कार्यालय की जगह और बुनियादी ढांचे के संबंध में दिल्ली सरकार का जवाब ‘‘टालमटोल वाला’’ रहा है तथा कानून एवं गृह विभागों के प्रधान सचिव अगली सुनवाई में अदालत के समक्ष उपस्थित हों।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि अभियोजकों के लिए कार्यालय की जगह और बुनियादी ढांचे के संबंध में दिल्ली सरकार का जवाब ‘‘टालमटोल वाला’’ रहा है तथा कानून एवं गृह विभागों के प्रधान सचिव अगली सुनवाई में अदालत के समक्ष उपस्थित हों।

अदालत अभियोजन निदेशालय के डिजिटलीकरण से संबंधित स्वत: संज्ञान वाले एक लंबित मामले में दिल्ली अभियोजक कल्याण संघ द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई कर रही थी।

न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता और न्यायमूर्ति पूनम ए बंबा की पीठ ने कहा कि उसने मामले पर गृह विभाग के प्रधान सचिव से एक रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन यह अभियोजन निदेशक के हस्ताक्षर के तहत प्रस्तुत की गई।

पीठ ने आठ दिसंबर के अपने आदेश में यह बात कही जो अदालत की वेबसाइट पर सोमवार को अपलोड किया गया।

अदालत ने कहा, ‘‘इस आवेदन में, यह अदालत वर्तमान में अभियोजन विभाग की मांगों पर विचार कर रही है और इस प्रकार, यह उचित नहीं है कि इस अदालत के निर्देश के जवाब में स्थिति रिपोर्ट निदेशक अभियोजन द्वारा दायर की गई है, जो इस अदालत के समक्ष आवेदक हैं।’’

इसने कहा कि अभियोजकों के लिए कार्यालय की जगह और बुनियादी ढांचे के संबंध में दिल्ली सरकार का जवाब ‘‘टालमटोल वाला’’ रहा है तथा कानून एवं गृह विभागों के प्रधान सचिव 12 जनवरी को अगली सुनवाई में अदालत के समक्ष उपस्थित हों।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका