देश की खबरें | आंगनबाड़ी सेविकाओं की बर्खास्तगी का दिल्ली सरकार का फैसला अन्यायपूर्ण: प्रियंका गांधी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना कोई अपराध नहीं है।
नयी दिल्ली, 25 जुलाई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर सोमवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए इस कदम को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना कोई अपराध नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन आंगनबाड़ी कर्मियों को तत्काल बहाल किया जाना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार ने कुछ दिनों पहले ही विधायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की थी। लेकिन एक अन्यायपूर्ण कदम उठाते हुए सरकार ने सम्मानजनक मानदेय की मांग करने वाली 800 से अधिक आंगनबाड़ी सेविकाओं को बर्खास्त कर दिया। मेहनत के बदले अच्छा मानदेय मांगना अपराध नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इन आंगनबाड़ी सेविकाओं को तुरंत बहाल किया जाना चाहिए।’’
गौरतलब है कि मानदेय बढ़ाने और काम के सम्मानजनक घंटों की मांग करते हुए एक महीने से अधिक समय से हड़ताल करने को लेकर दिल्ली की 884 आंगनबाड़ी सेविकाओं को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था।
इन कर्मियों को उनके 39-दिवसीय प्रदर्शन के खिलाफ 14 मार्च को बर्खास्तगी नोटिस जारी किये गये थे।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)