देश की खबरें | दिल्ली सरकार सर्दियों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर काम करेगी: राय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों और एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि सर्दियों के समय पराली जलाये जाने के चलते हवा की गुणवत्ता खराब होने की समस्या से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जा सके।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार पड़ोसी राज्यों और एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेगी ताकि सर्दियों के समय पराली जलाये जाने के चलते हवा की गुणवत्ता खराब होने की समस्या से निपटने के लिए पहले से तैयारी की जा सके।

मंत्री ने यह टिप्पणी आईटीओ नर्सरी से 17 दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू करने के दौरान की।

यह भी पढ़े | मेघालय में COVID-19 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना.

अभियान ‘पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ के तहत 31 लाख पौधे लगाये जाएंगे जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में हरित क्षेत्र बढ़ाना और प्रदूषण कम करना है।

इस वृक्षारोपण अभियान से शहर का हरित क्षेत्र वर्तमान के 325 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर 350 वर्ग किलोमीटर होने की उम्मीद है, इससे वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। इस अवधि को "वृक्षारोपण पखवाड़े" के रूप में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, पोस्टमार्टम के लिए हरी झंडी.

मंत्री ने कहा, ‘‘हम पड़ोसी राज्यों और सभी पर्यावरण-संबंधी समितियों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि सर्दियों के महीनों में पराली जलने से होने वाले वायु प्रदूषण के मुद्दे से निपटने की तैयारी कर सकें।’’

उन्होंने कहा कि सरकार ने बड़े पेड़ों के 20 लाख पौधे और छोटे पेड़ों और झाड़ियों के 11 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘केंद्र ने दिल्ली में 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हम उससे दोगुने से अधिक पौधे लगाएंगे।’’

दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग लगभग 18,000 पौधे लगाएंगे। दिल्ली विकास प्राधिकरण लगभग नौ लाख पौधे लगाएगा और सभी एमसीडी और एनडीएमसी लगभग 2.5 लाख पौधे लगाएंगे। 2019 में दिल्ली में 24.18 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 29.37 लाख पौधे लगाए गए थे।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली वन विभाग की शहर भर में 14 नर्सरी हैं, जहां से मुफ्त में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\