देश की खबरें | दिल्ली सरकार शहर में 75 जगहों पर 115 फुट ऊंचे तिरंगों का ध्वजारोहण करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 27 जनवरी को राजधानी के 75 स्थानों पर 115 फुट ऊंचे तिरंगों का ध्वजारोहण करने का फैसला किया है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी दिल्ली सरकार ने देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 27 जनवरी को राजधानी के 75 स्थानों पर 115 फुट ऊंचे तिरंगों का ध्वजारोहण करने का फैसला किया है। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भारत की आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए दिल्ली सरकार के ‘देशभक्ति बजट’ के तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 115 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किए जा रहे हैं।

सत्येंद्र जैन ने एक ट्वीट कर कहा, ” मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 27 जनवरी को दिल्ली की 75 जगहों पर 115 फुट ऊंचे तिरंगों का ध्वजारोहण करने का फैसला किया है। इस क़दम से करोड़ों देशवासियों में राष्ट्र-भक्ति की भावना का संचार होगा।”

उन्होंने ट्वीट के साथ एक वीडियो पोस्ट कर राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने के महत्व के बारे में भी बताया।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि इस परियोजना के तहत दिल्ली के 500 विभिन्न स्थानों पर ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे, जिनमें से 75 जगहों पर गणतंत्र दिवस के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाएंगे। शेष जगहों पर 31 मार्च तक ध्वज फहराए जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्कों, स्कूल भवनों, बाजार परिसरों, आवासीय परिसरों और खुले मैदानों में लगाए जाएंगे। इस संपूर्ण परियोजना के लिए दिल्ली सरकार ने देशभक्ति बजट के तहत 104.37 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\