एजेंसी न्यूज

दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया: एसआरबी की बैठक आज प्रस्तावित है

दिल्ली सरकार ने न्यायालय को यह जानकारी उस याचिका की सुनवाई के दौरान दी जिसमें एसआरबी की बैठकें आयोजित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया गया है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पात्र दोषियों को जल्द रिहा किया जा सके।

दिल्ली सरकार ने अदालत को बताया: एसआरबी की बैठक आज प्रस्तावित है
जमात

नयी दिल्ली, 11 मई आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि समय से पूर्व रिहाई के लिए दोषियों की पात्रता पर विचार करने के लिए सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) की बैठक आज प्रस्तावित है।

दिल्ली सरकार ने न्यायालय को यह जानकारी उस याचिका की सुनवाई के दौरान दी जिसमें एसआरबी की बैठकें आयोजित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश देने का आग्रह किया गया है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए पात्र दोषियों को जल्द रिहा किया जा सके।

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की एक पीठ ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये सुनवाई करते हुए इस मामले में हस्तक्षेप करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि उच्च न्यायालय की उच्चाधिकार प्राप्त समिति पहले ही इस मुद्दे को उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर विचार कर रही है।

याचिका दायर करने वाले वकील अमित साहनी ने कहा कि अदालत ने उन्हें याचिका में उठाये गये मुद्दे के समाधान के लिए समिति से संपर्क करने की स्वतंत्रता दी है।

अदालत ने याचिका का निस्तारण करते हुए दिल्ली सरकार से कहा कि वह उसके आदेश की प्रति विचार के लिए समिति के समक्ष रखे।

दिल्ली सरकार के वकील ने अदालत को सूचित किया कि एसआरबी की बैठक आज दिन में होने वाली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).