देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने यमुना को निर्मल बनाने के लिए शुरू किया ‘ आई लव यमुना’ अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार यमुना को निर्मल बनाने के लिए शुरू किये गये अभियान के तहत लोगों को नदी की साफ-सफाई गतिविधियों से जुड़ने के उद्देश्य से प्रेरित करेगी तथा उसके तटों पर हरियाली बढ़ायेगी।

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली सरकार यमुना को निर्मल बनाने के लिए शुरू किये गये अभियान के तहत लोगों को नदी की साफ-सफाई गतिविधियों से जुड़ने के उद्देश्य से प्रेरित करेगी तथा उसके तटों पर हरियाली बढ़ायेगी।

यहां आईटीओ के समीप छट घाट से दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने ‘आई लव यमुना’ अभियान की शुरुआत की।

मंत्री के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि विभिन्न विद्यालयों के इको क्लब के करीब 1500 विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने इस पहल में शामिल होने के लिए पंजीकरण कराया है।

बयान के अनुसार इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को यमुना नदी के महत्व एवं दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे के बारे में बताना है।

राय ने कहा, ‘‘ यमुना नदी न केवल दिल्ली की एक नदी है बल्कि यह शहर में विशाल पारिस्थितिकी तंत्र को सहारा प्रदान करती है। दिल्ली की पानी जरूरतों का बड़ा हिस्सा यमुना नदी से ही पूरा होता है। यह इसे आर्थिक एवं पारिस्थितिकी मकसदों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन बनाती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन इस नदी का पारिस्थितिकी संतुलन अत्यधिक रसायनों, प्लास्टिक और अन्य गैर क्षरण प्रदूषकों के प्रवाह से विगत में बिगड़ गया। लेकिन हमारी सरकार इस पवित्र नदी की निर्मलता को संजोये रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\