देश की खबरें | दिल्ली सरकार की सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने की योजना, उपराज्यपाल की अनुमति मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए सम-विषम व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 जनवरी दिल्ली सरकार ने सप्ताहांत कर्फ्यू हटाने, दुकानों को खोलने के लिए सम-विषम व्यवस्था को समाप्त करने और शहर में निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति देने का प्रस्ताव दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से स्वीकृति मिल गई है और अब इसे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल के पास भेजा गया है। सूत्रों ने कहा कि प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की घटती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

शहर के कई हिस्सों में कारोबारियों ने सम-विषम व्यवस्था के आधार पर वैकल्पिक दिनों में गैर-जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने की मांग की है।

कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर लगाया गया सप्ताहांत कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। अगर उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के प्रस्ताव को अनुमति देते हैं तो इस कर्फ्यू को खत्म कर दिया जाएगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक जनवरी को शहर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया था।

गैर-जरूरी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार रात से सप्ताहांत कर्फ्यू शुरू हो गया है। कार्य दिवसों के दौरान रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू पहले से ही लागू है। डीडीएमए ने गैर-आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी निजी कार्यालयों को बंद करने सहित अन्य प्रतिबंध भी लगाए थे। पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों की दैनिक संख्या और संक्रमण दर में कमी देखी गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 12,306 नए मामले आए थे तथा 43 लोगों की मौत हो गई। जबकि, संक्रमण दर घटकर 21.48 प्रतिशत हो गई।

शहर ने 13 जनवरी को 28,867 नए मामलों के साथ संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत थी, जो महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में सबसे अधिक थी। इसके बाद शुक्रवार को मामलों की संख्या घटकर 24,383 हो गई, शनिवार को 20,718, रविवार को 18,286, सोमवार को 12,527 और पिछले सप्ताह मंगलवार को 11,684 रह गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\