देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने वन्यजीवों से संबंधित शिकायत के लिए पोर्टल शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली वन विभाग ने रविवार को वृक्षों, वन और वन्यजीवों से संबंधित खतरों एवं अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है।
नयी दिल्ली, 20 अगस्त दिल्ली वन विभाग ने रविवार को वृक्षों, वन और वन्यजीवों से संबंधित खतरों एवं अपराधों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वेबसाइट की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल ग्रीन हेल्पलाइन (1800-11-8600) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के लिए एक केंद्रीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा और नाजुक परिस्थितियों में समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
इस पोर्टल में हेल्पलाइन पर दर्ज सभी शिकायतें रिकॉर्ड होंगी।
इसके अलावा संबंधित शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में यहां से जानकारी मिलती रहेगी।
राय ने कहा कि इससे संबंधित विभाग की जवाबदेही बढ़ेगी।
इस पोर्टल पर पेड़ों को नुकसान पहुंचाने, वन भूमि पर अतिक्रमण करने, वन्यजीवों को खतरा पहुंचाने, वन्यजीव को बचाने के लिए मदद की जरूरत से संबंधित सूचना दे सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)