एजेंसी न्यूज

दिल्ली सरकार ने Google के साथ मिलाया हाथ, सवारियों को बसों की पल पल की जानकारी मिल सकेगी

दिल्ली सरकार ने यात्रियों को बसों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी देने और राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को लोगों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए गूगल के साथ बुधवार को हाथ मिलाया.

दिल्ली सरकार ने Google के साथ मिलाया हाथ, सवारियों को बसों की पल पल की जानकारी मिल सकेगी
गूगल मैप (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जुलाई : दिल्ली सरकार (Delhi Government) ने यात्रियों को बसों के बारे में वास्तविक समय की जानकारी देने और राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक परिवहन को लोगों के और अधिक अनुकूल बनाने के लिए गूगल के साथ बुधवार को हाथ मिलाया. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि गूगल मैप्स के साथ इस साझेदारी के साथ, दिल्ली उन वैश्विक शहरों की सूची में शामिल हो गई है जो सार्वजनिक परिवहन के बारे में निर्बाध, वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करते हैं.

एक बार परियोजना शुरू हो जाने के बाद, दिल्ली की बसों से संबंधी सूचनाएं सवारियों को मिलेंगी. यात्री को सभी मार्गों और बस स्टॉप, सभी बसों के आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी मिलेगी. उन्हें बस नंबरों के बारे में भी जानकारी मिलेगी. यह भी पढ़ें : हरिद्वार एसएसपी ने लोगों से कांवड़ यात्रा के लिए जिले में न आने की अपील की, बाहर से आने वालों के लिए 14 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य

एक बयान में गहलोत के हवाले से कहा गया है कि बस के देर से आने की भी जानकारी दी जाएगी, जिससे प्रतीक्षा समय में कटौती होगी और बस स्टॉप पर भीड़ कम होगी और सार्वजनिक बसों की जवाबदेही बढ़ेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).