देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने 2025-26 के लिए एनआईओएस 10वीं कक्षा में प्रवेश हेतु दिशानिदेश जारी किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिक्षा निदेशालय ने अकादमिक वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से 10वीं कक्षा में दाखिले को इच्छुक सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं।

नयी दिल्ली, 10 मई शिक्षा निदेशालय ने अकादमिक वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के माध्यम से 10वीं कक्षा में दाखिले को इच्छुक सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए दिशानिर्देश जारी किये हैं।

एक परिपत्र में कहा गया है कि यह कदम एनआईओएस परियोजना का हिस्सा है जिसका उद्देश्य नियमित स्कूल परीक्षाओं में बार-बार असफल होने वाले विद्यार्थियों के बीच में पढ़ाई छोड़ देने की प्रवृत्ति को रोकना और उन्हें मुक्त विद्यालयी शिक्षा के माध्यम से औपचारिक शिक्षा पूरी करने का अवसर प्रदान करना है।

परिपत्र के अनुसार, शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों के जिन विद्यार्थियों को पिछले सत्र (2024-25) तक नौवीं या 10वीं कक्षा में कम से कम दो बार ‘विफल’ घोषित किया गया हो या ‘पूरक परीक्षा’ में रखा गया हो, वे एनआईओएस कक्षा 10 कार्यक्रम के लिए पंजीकरण के पात्र हैं।

लेकिन जो विद्यार्थी 2024-25 सत्र में पहली बार अनुत्तीर्ण हुए हैं या उन्हें ‘पूरक परीक्षा’ मिला है, वे इस योजना के तहत पात्र नहीं हैं और उन्हें अपने मौजूदा विद्यालयों में पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी जाती है।

परिपत्र में कहा गया है कि केवल संबंधित विद्यालय द्वारा जारी वैध स्कूल त्याग प्रमाण पत्र (एसएलसी) वाले विद्यार्थी ही इस पंजीकरण के लिए पात्र हैं।

विद्यालयों के प्रमुख पात्र विद्यार्थियों की पहचान करने, उनसे संपर्क करने और उनका नामांकन करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि पंजीकरण से पहले एमआईएस मॉड्यूल में प्रविष्टियां अद्यतनट की गई हों।

परिपत्र में पंजीकरण की प्रक्रिया का भी उल्लेख किया गया है। उसमें यह भी बताया गया है कि दिल्ली में लगभग 75 निर्दिष्ट अध्ययन केंद्रों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

विद्यार्थी दो एं चुन सकते हैं। उन्हें सामाजिक विज्ञान अनिवार्य विषय के रूप में और प्रायोगिक परीक्षा वाले दो अन्य विषय लेने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\