देश की खबरें | दिल्ली सरकार साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों के माध्यम से कर रही है जनता की शिकायतों का समाधान: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतों का समाधान कर रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली सरकार जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों के माध्यम से जनता की शिकायतों का समाधान कर रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश के बाद अब सभी राजस्व जिलों में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों में नगर निगम, दिल्ली पुलिस, बिजली और विभिन्न विभागों के अधिकारी भाग लेते हैं।

बयान में कहा गया है कि ये कार्यक्रम सिर्फ सरकारी कार्यालयों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें स्कूलों, स्थानीय चौपालों और बैंक्वेट हॉल जैसे सामुदायिक स्थानों पर भी आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोग अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रस्तुत करते समय अधिक सहज महसूस कर सकें।

इसमें कहा गया है कि जिलाधिकारियों के नेतृत्व में साप्ताहिक जन सुनवाई शिविरों का आयोजन नागरिकों की शिकायतों के सीधे समाधान के लिए किया जा रहा है, जबकि शिकायतों के निरंतर निवारण को सुनिश्चित करने के लिए हर समय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (पीजीएमएस) सक्रिय है।

बयान में कहा गया है कि अधिक सुगमता के लिए सरकारी कार्यालयों के बाहर शिकायत पेटियां रखी जा रही हैं, जिससे नागरिक आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इन शिविरों में राजस्व, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी), शिक्षा, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण आदि विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त की जाती हैं।

हाल ही में मॉडल टाउन, कंझावला, सीलमपुर, सिविल लाइंस, करोल बाग, वसंत विहार, पंजाबी बाग, कापसहेड़ा, सरिता विहार और द्वारका जैसे क्षेत्रों में जन सुनवाई शिविर आयोजित किए गए।

हाल ही में आयोजित सप्ताहांत शिविरों में 600 से अधिक लोगों ने भाग लिया है।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि ये केवल शिकायत निवारण शिविर नहीं हैं, ये लोगों की बात सुनने और त्वरित कार्रवाई करने की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उन्होंने बताया कि वह लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी चिंताओं का समाधान करती हैं, ताकि नागरिक एक उत्तरदायी और जवाबदेह सरकार से जुड़ाव महसूस करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\