एजेंसी न्यूज

दिल्ली सरकार अपने पुराने डीजल एवं पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन से बदलने पर दे रही जोर

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के मद्देनजर अपने पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को हटाकर इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद शुरू कर दी है.

दिल्ली सरकार अपने पुराने डीजल एवं पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन से बदलने पर दे रही जोर
दिल्ली (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 20 फरवरी : दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के मद्देनजर अपने पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को हटाकर इनके स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद शुरू कर दी है. सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने हाल ही में 12 इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद की है जिनका इस्तेमाल दिल्ली सरकार के मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों द्वारा किया जाएगा.

जीएडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''हमने ऐसे वाहनों की पहचान करने और उन्हें हटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जो कि अपनी संचालन अवधि पूरी कर चुके हैं.'' यह भी पढ़ें : Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुसार, दिल्ली में क्रमशः 10 साल और 15 साल से पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 09:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).