देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने कोविड-19 जांच के लिए 2,400 रुपये का शुल्क तय किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच के लिए 2,400 रुपये का शुल्क तय करने का फैसला किया है। महानगर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

जियो

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली सरकार ने कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच के लिए 2,400 रुपये का शुल्क तय करने का फैसला किया है। महानगर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने निजी और सरकारी सहित सभी अस्पतालों के लिए कोविड-19 की जांच दर 2,400 रुपये तय करने के संबंध में, एक उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को मंजूरी दे दी।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1298 नए मरीज पाए गए, 67 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकार ने निरूद्ध क्षेत्रों और स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में कोविड-19 जांच के लिए बृहस्पतिवार को रैपिड एंटीजन किट का उपयोग शुरू कर दिया और इसका शुल्क 450 रुपये तय कर किया है।

कोविड-19 आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पोलीमरेज चेन रिएक्शन) जांच की दर तय होने और रैपिड एंटीजन जांच के शुरू होने के साथ, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि लोगों को अब खुद की जांच करवाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़े | मुंबई में 14 दिन के बच्चे के लिए पुलिस वाला बना भगवान, सेफ्टी पिन निगलने पर मदद के लिए खुद की गाड़ी से लेकर पहुंचा अस्पताल.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आज दो महत्वपूर्ण घटनायें हुईं। दिल्ली में जांच की दर घटाकर 2400 रुपए की गई। आज से दिल्ली में रैपिड एंटिजन जांच शुरू हुई जिसके नतीजे 15 मिनट में आ जाते हैं। उम्मीद करता हूँ कि अब दिल्ली के लोगों को जांच की कोई समस्या नहीं होगी।’’

उपराज्यपाल बैजल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘माननीय गृह मंत्रालय को मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद, कोविड जांच अब दिल्ली में अधिक सस्ती और व्यापक रूप से उपलब्ध है। अधिक जांच होने से कोविड-19 के खिलाफ दिल्ली की लड़ाई को मजबूती मिलेगी। अधिक जांच और कुशल ढंग से संक्रमण की पहचान करके अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।’’

एक अन्य ट्वीट में, उपराज्यपाल ने कहा कि जांच क्षमता बढ़ाने के लिए दिल्ली में 341 टीमों की मदद से रैपिड एंटीजन जांच प्रक्रिया के लिए 169 एंटीजन जांच केंद्र (एटीसी) स्थापित किए गए हैं।

उपराज्यपाल कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, डीडीएमए की बैठक में बैजल ने सलाह दी कि स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्रयोगशालाएं गुणवत्ता का पालन करें और उपयोगकर्ताओं को शिकायत निवारण प्रणाली प्रदान करें।

बयान में कहा गया है, "एंटीजन जांच के दौरान, सामाजिक दूरी बनाने के सभी मानदंडों का पालन किया जाएगा। केंद्रों पर चिकित्सा टीमें यह सुनिश्चित करेंगी कि आईसीएमआर द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज के लिए कोविड-19 के सभी पुष्ट मामलों को देखा जाए।’’

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 2,414 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 47,000 से अधिक हो गई, जबकि बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,904 हो गई है।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\