एजेंसी न्यूज

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना को छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ाया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ा दी है. यह जानकारी दी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, “महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है.

दिल्ली सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना को छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ाया
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 6 नवंबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त राशन देने की अपनी योजना छह महीने के लिए मई 2022 तक बढ़ा दी है. यह जानकारी दी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, “महंगाई बहुत ज्यादा हो गई है. आम आदमी को दो वक्त की रोटी भी मुश्किल हो रही है. कोरोना की वजह से कई बेरोजगार हो गए. प्रधानमंत्री जी, गरीबों को मुफ्त राशन देने की इस योजना को कृपया छह महीने और बढ़ाया जाए.

दिल्ली सरकार अपनी मुफ्त राशन योजना छह महीने के लिए बढ़ा रही है.” केजरीवाल के बयान से एक दिन पहले खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कहा था कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन वितरण योजना को 30 नवंबर से ज्यादा आगे बढ़ाने का केंद्र सरकार का कोई इरादा नहीं है.” यह भी पढ़ें : बिहार: समस्तीपुर में संदिग्ध स्थिति में 4 की मौत, शराब पीने से मौत की आशंका

दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून 2013 तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को मुफ्त राशन वितरित करती है. शहर में उचित मूल्य की दो हजार से ज्यादा दुकानें हैं, 17.77 लाख राशन कार्ड धारक हैं और 72.78 लाख लाभार्थी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).