देश की खबरें | दिल्ली सरकार के कर्मचारी चुन सकते हैं एलटीसी के समान नकदी लेने का विकल्प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्योहार के मौसम के दौरान उपभोक्ता खर्चे को बढ़ावा देने के मकसद से दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके कर्मचारी यात्रा अवकाश छूट (एलटीसी) के समतुल्य भत्ता ले सकते हैं ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर त्योहार के मौसम के दौरान उपभोक्ता खर्चे को बढ़ावा देने के मकसद से दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसके कर्मचारी यात्रा अवकाश छूट (एलटीसी) के समतुल्य भत्ता ले सकते हैं ।

साथ ही कहा गया है कि 31 मार्च 2021 तक किसी भी महत्वपूर्ण त्योहार के लिए दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को अग्रिम भुगतान का विकल्प दिया जाएगा।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अंतर्गत वित्त विभाग ने कोरोना वायरस महामारी और लॉकडॉउन के कारण दिक्कतों के मद्देनजर दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को त्योहार पर बड़ा पैकेज देने का फैसला किया है।

दिल्ली सरकार ने बयान में कहा है कि सरकार ने फैसला किया है कि एलटीसी के समतुल्य नकदी कर्मचारियों को दी जाएगी बशर्तें कि कर्मचारी ने 2018-21 के खंड में एलटीसी के बदले इसका विकल्प चुना हो।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

बयान में कहा गया, ‘‘बिजनेस क्लास विमान किराये के योग्य कर्मचारी 36,000 रुपये, इकोनॉमी श्रेणी के योग्य कर्मचारी 20,000 रुपये पाने के हकदार होंगे। रेल किराया पाने के योग्य कर्मचारी को 6,000 रुपये एलटीसी के तौर पर मिलेगा। ’’ यह भी फैसला किया गया है कि 31 मार्च 2021 तक किसी भी महत्वपूर्ण त्योहार के लिए दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों को अग्रिम रकम दी जाएगी। अग्रिम के तौर पर कर्मचारी को 10,000 रुपये की रकम दी जाएगी।

बयान में कहा गया कि उपभोग खर्च को बढ़ावा देने और कर्मचारियों को भत्ता के लिए अग्रिम नकदी के विशेष पैकेज की घोषणा की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान