देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने राष्ट्रमंडल खेलगांव में 500 बिस्तरों वाला कोविड अस्पताल बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार यहां राष्ट्रमंडल खेल गांव में 500-बिस्तरों का कोविड-19 अस्पताल तैयार कर रही है और संभावना है कि सोमवार से उसमें मरीजों की भर्ती होने लगेगी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली सरकार यहां राष्ट्रमंडल खेल गांव में 500-बिस्तरों का कोविड-19 अस्पताल तैयार कर रही है और संभावना है कि सोमवार से उसमें मरीजों की भर्ती होने लगेगी।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली के कैंट रेलवे लाइन से पास से कांस्टेबल का शव: 1 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए नवनिर्मित केंद्र का दौरा किया।

केजरीवाल ने कहा, "इस कोविड​​-19 देखभाल केंद्र में लगभग 500 बिस्तर लगाए गए हैं। इसे एलएनजेपी अस्पताल से जोड़ा जाएगा।"

यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड होंगे तथा डॉक्टरों और नर्सों के लिए ठहरने की सुविधा होगी।

केजरीवाल ने दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बड़े पैमाने पर बढ़ायी जा रही है। दिल्ली में अब संक्रमण के मामलों की संख्या कम हो रही है और ऐसा लगता है कि स्थिति नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि शहर भर में स्थापित इकाइयों और लगाए गए बिस्तरों की आवश्यकता नहीं पड़े, लेकिन अगर उनकी जरूरत हुयी तो भी हमारे प्रयासों में कोई कमी नहीं है। अगर कोरोना वायरस मामलों की संख्या में वृद्धि होती है तो हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं।"

पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि ‘डॉक्टर्स फॉर यू’ एक गैर-लाभकारी संगठन है और वह अस्पताल स्थापित करने में दिल्ली सरकार की मदद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कई बैंक्वेट हॉल अधिग्रहित किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इस खेल गांव जैसे और केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में स्थापित प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\