Bakrid 2025: दिल्ली सरकार ने ईद पर 'अवैध' कुर्बानी और सोशल मीडिया पर कुर्बानी के 'महिमामंडन' पर प्रतिबंध लगाया
दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा पर गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की "अवैध कुर्बानी" के खिलाफ चेतावनी जारी की. परामर्श में सोशल मीडिया मंच पर कुर्बानी की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने और इन्हें साझा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
नयी दिल्ली, 5 जून : दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-अजहा पर गाय, बछड़े, ऊंट और अन्य प्रतिबंधित पशुओं की "अवैध कुर्बानी" के खिलाफ चेतावनी जारी की. परामर्श में सोशल मीडिया मंच पर कुर्बानी की तस्वीरें लेने, वीडियो बनाने और इन्हें साझा करने पर प्रतिबंध लगाया गया है.
इसमें यह अनिवार्य किया गया है कि सभी कुर्बानी केवल निर्दिष्ट स्थानों पर ही किए जाएं तथा सड़क के किनारे, गलियों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर कुर्बानी देने पर स्पष्ट रूप से प्रतिबंध लगाया गया है. विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि ये सख्ती "हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत की रक्षा का मामला है, जिसका पशु कल्याण एक अभिन्न अंग है." यह भी पढ़ें : सेना की उत्तरी कमान के ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ’ ने ‘स्ट्राइक वन कोर’ का दौरा किया
एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा, "हम त्योहार के दौरान किसी भी अवैध कुर्बानी या क्रूरता को बर्दाश्त नहीं करेंगे. परामर्श का सख्ती से अनुपालन अनिवार्य है और उल्लंघनकर्ताओं पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2025 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

