देश की खबरें | दिल्ली सरकार ने नगर निगमों को वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीनों नगर निगमों को स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की शनिवार को घोषणा की ।

नयी दिल्ली, 15 मई दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच तीनों नगर निगमों को स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों के वेतन के भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी करने की शनिवार को घोषणा की ।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि लॉकडाउन के चलते पैदा हुईं विकट परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह निर्णय लिया है ताकि कोविड-19 महामारी के से लड़ने में मदद कर रहे लोगों के वेतन का भुगतान किया जा सके।

आम आदमी पार्टी के नेता सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ''(दिल्ली नगर निगम) में कुप्रबंधन तथा भ्रष्टाचार'' के चलते नगर निकायों के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल रहा।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम और उत्तरी दिल्ली नगर निगम तीनों पर भाजपा का शासन है।

सिसोदिया ने कहा, ''दिल्ली सरकार ने तीनों नगर निगमों को महामारी के बीच कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये 1,051 करोड़ रुपये जारी किये हैं...पूर्वी निगम को 367 करोड़, उत्तरी निगम को 432 करोड़ और दक्षिणी निगम को 251 करोड़ रुपये मिलेंगे।''

उपमुख्यमंत्री ने कहा निगमों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इस धन का इस्तेमाल केवल कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिये किया जाएगा और इसका ''कहीं और उपयोग '' नहीं किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\