एजेंसी न्यूज

Delhi: 10 वर्षीय लड़के से दोस्तों ने किया कुकर्म, अस्पताल में मौत

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में 10 साल के लड़के से उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट और कुकर्म किया. शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Delhi: 10 वर्षीय लड़के से दोस्तों ने किया कुकर्म, अस्पताल में मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 1 अक्टूबर : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके में 10 साल के लड़के से उसके तीन दोस्तों ने कथित तौर पर मारपीट और कुकर्म किया. शनिवार को अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर लड़के की मौत की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पीड़ित लड़के ने काफी कुछ सहा. मालीवाल ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की. इससे पहले, डीसीडब्ल्यू ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. यह भी पढ़ें : पेट्रोल, डीजल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लागू करने का फैसला एक महीने के लिए टला

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया और उन्हें किशोर न्याय बोर्ड (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) के समक्ष पेश किया. पुलिस ने बताया था कि पीड़ित और आरोपी पड़ोसी हैं तथा वे एक ही आयु वर्ग और एक ही समुदाय के हैं. यह घटना 18 सितंबर हो हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).