एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: पंजाबी बाग में युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके में झगड़े के बाद पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर 22 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: पंजाबी बाग में युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 26 जून दिल्ली पुलिस ने पंजाबी बाग इलाके में झगड़े के बाद पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर 22 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान दुर्गेश के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दुर्गेश 22 जून को देर रात अपने दोस्तों आकाश, कप्तान व नरवीर के साथ था और ट्रांसपोर्ट सेंटर के निकट यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया, “शिकायतकर्ता नरवीर ने पुलिस को बताया कि वे लोग वहां धूम्रपान करने गए थे कि तभी उनका तीन से चार अज्ञात लोगों से झगड़ा हो गया और उसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।’’

उन्होंने बताया कि हाथापाई के दौरान हमलावरों ने शिकायतकर्ता और उसके दोस्तों पर धारदार हथियारों व पत्थरों से हमला किया।

अधिकारी ने बताया कि आकाश, कप्तान और नरवीर को मामूली चोटें आईं जबकि दुर्गेश को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, आरोपी मौके से भागने में सफल रहे।

पुलिस के मुताबिक, एक टीम ने 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और स्थानीय लोगों व गवाहों से पूछताछ की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने फुटेज से संदिग्धों की पहचान करने में मदद के लिए मुखबिरों को भी तैनात किया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हिमांशु पासवान (20), दीपक (20), परवीन (22) और मोहम्मद नेकत (20) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).