देश की खबरें | दिल्ली : वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी मामले में पांच लोग गिरफ्तार, पिस्तौलें बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी में शामिल होने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी में शामिल होने के संदेह में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान समद (28), शानू (30), कासिम (23), हासिम (22) और मोहम्मद नूर (22) के रूप में हुई है।
शनिवार को इलाके के राजा मार्केट के पास पैसों को लेकर दो समूहों के बीच गोलीबारी में करीब 17 राउंड गोलियां चलीं।
गोलीबारी के दौरान इफरा नामक 22 वर्षीय महिला को सीने में गोली लग गई और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
अधिकारी ने कहा, "हमने गोलीबारी की घटना के पीछे मुख्य कारण जानने के लिए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।"
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल, कुछ देशी हथियार व कारतूस के खोखे बरामद किए गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 09:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

