देश की खबरें | दिल्ली अग्निश्मन सेवा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 स्थानों पर पानी का छिड़काव शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली अग्निश्मन सेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 ‘हॉटस्पॉट’ (सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों) पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर दिल्ली अग्निश्मन सेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए 13 ‘हॉटस्पॉट’ (सबसे ज्यादा प्रदूषण वाले स्थानों) पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।

इससे एक दिन पहले, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अग्निश्मन सेवा को निर्दिष्ट स्थानों पर पानी का छिड़काव शुरू करने का निर्देश दिया था।

एक दमकल अधिकारी ने बताया कि प्रदूषण पर काबू पाने के वास्ते पानी के छिड़काव के लिए प्रत्येक स्थान पर चार दमकलकर्मियों के दल के साथ एक दमकल की गाड़ी को तैनात किया गया है।

दिल्ली अग्निश्मन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, “दिल्ली अग्निश्मन सेवा को बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पानी का छिड़काव करने के लिए कहा गया है। इसलिए, हमने हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बृहस्पतिवार दोपहर से 13 हॉटस्पॉट पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है।”

दमकल विभाग के अनुसार, प्रदूषण वाले 13 चिन्हित ‘हॉटस्पॉट’ में आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नरेला, ओखला, पंजाबी बाग, आर के पुरम, रोहिणी, विवेक विहार और वजीरपुर शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के उच्च स्तर को देखते हुए, राय ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, " “अग्निशमन विभाग की मशीनें दिल्ली में सर्वाधिक प्रदूषण वाले 13 स्थानों पर पानी का छिड़काव करेंगी। इसके अलावा शहर में इस काम के लिए 372 टैंकर पहले से तैनात किये गए हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट