देश की खबरें | दिल्ली : पादरी को पीटने और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगवाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में एक पादरी के कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसपर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर पिटाई करने और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मार्च राष्ट्रीय राजधानी में एक पादरी के कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उसपर जबरन धर्मांतरण कराने का आरोप लगाकर पिटाई करने और ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, घटना 25 फरवरी को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुरी बेरी इलाके में हुई थी, लेकिन पादरी केलोम टेट ने दो दिन बाद मैदान गढ़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना के कथित वीडियो में अज्ञात लोगों का एक समूह पादरी को घेरकर उसकी पिटाई करते दिख रहा है।

पिछले 18 साल से दक्षिण दिल्ली के असोला इलाके में रह रहे टेट ने बताया कि 15 साल पहले भी उन्हें एक समूह ने संजय कॉलोनी इलाके में निशाना बनाया था।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हर्षवर्धन ने कहा, “शिकायत के आधार पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 365 (गुप्त रूप से और गलत तरीके से व्यक्ति को बंधक बनाने के इरादे से अपहरण करना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत प्रतिरोध के लिए सजा) और 34 (सामान्य मंशा की पूर्ति के लिए कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।”

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पादरी टेट ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 25 फरवरी को जब वह अपने एक दोस्त से मिलने के बाद काम पर जा रहे थे, तब अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने उन्हें परेशान किया और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने के लिए मजबूर किया।

अधिकारियों के मुताबिक, टेट ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, उनकी बाइबिल छीनकर उसे फाड़ने की कोशिश की और उनके हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\