देश की खबरें | दिल्ली: पूर्व विधायक पर हमला करने के आरोप में ‘आप’ विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक शादी समारोह में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह पर कथित हमले के सिलसिले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक वीरेंद्र कादियान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर में एक शादी समारोह में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह पर कथित हमले के सिलसिले में पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक वीरेंद्र कादियान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली कैंट से विधायक कादियान ने इस दावे का खंडन किया और सिंह पर उनके खिलाफ ‘‘फर्जी’’ मामले दर्ज कराने का आरोप लगाया।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना 20 अप्रैल को पल्ला बख्तावरपुर रोड स्थित एक फार्महाउस में हुई, जहां सिंह एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

सिंह की शिकायत पर अलीपुर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 115(2) (जानबूझकर किसी को चोट पहुंचाने की सजा), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस को दिए गए अपने बयान में सिंह ने आरोप लगाया कि कादियान ने अपने बेटे के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर धमकी दी और अपने साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक रूप से उन पर हमला किया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने मामला दर्ज कर लिया है और कार्यक्रम स्थल के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य मौजूद लोगों के बयानों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

कादियान ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा, ‘‘मैं एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जहां सुरेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। वह शराब के नशे में थे और बिना किसी वजह के मुझे गाली देने लगे। मैं उन्हें कुछ भी कहे बिना वहां से चला गया। उन्हें मेरे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कराने की आदत है।’’

कादियान के बेटे और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ पिछले साल नवंबर में एक युवक पर कथित रूप से हमला करने का मामला दर्ज किया गया था।

सिंह 2022 में भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2020 में अपने निर्वाचन क्षेत्र से टिकट न मिलने के बाद उन्होंने ‘आप’ छोड़ दी थी। ‘आप’ ने उनकी जगह कादियान को इस सीट से उम्मीदवार बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी