देश की खबरें | दिल्ली की फैक्टरी में आग : मृतक संख्या बढ़कर 11 हुई, चार अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट की एक फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना में परिसर से चार और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट की एक फैक्टरी में विस्फोट और उसके बाद लगी आग की घटना में परिसर से चार और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11 हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को आग लगने की घटना में चार लोग घायल हो गए थे जिनका अस्पताल में इलाज हो रहा है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा कि अलीपुर के दयालपुर बाजार में स्थित फैक्टरी से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किए गए। मरने वालों में 10 पुरूष और एक महिला शामिल है। इस फैक्टरी में रसायनों को रखने के लिए भी गोदाम है।

फैक्टरी में विस्फोट के बाद आग लगी और जल्द ही यह एक नशा मुक्ति केंद्र और आठ दुकानों सहित आस-पास की इमारतों में फैल गई।

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत निवासी अखिल जैन फैक्टरी का संचालन करते थे। फैक्टरी के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डीएफएस अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियों को घटनास्थल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि रात नौ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और फैक्टरी परिसर से 11 लोगों के झुलसे हुए शव बरामद किये गये।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डीएफएस के हरसंभव प्रयासों के बावजूद दिल्ली के अलीपुर इलाके में पेंट फैक्टरी में आग लगने की घटना में 11 मजदूरों की मौत हो गई। शाम साढ़े पांच बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद थीं, लेकिन विस्फोट होने से इमारत ढह गई और मजदूर फैक्टरी के अंदर फंस गए और उन्हें बचाया नहीं जा सका। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण दिन।’’

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आशंका है कि विस्फोट गोदामों में रखे रसायनों के कारण हुआ।

चारों घायलों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) और पुलिस कांस्टेबल करमबीर (35) के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखा गया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस की एक टीम ने देखा कि आग पास के ‘नशा मुक्ति केंद्र’ सहित कई अन्य इमारतों में फैल गई थी जहां चार-पांच लोग फंसे हुए थे।

सिंह ने कहा, ‘‘अलीपुर थाने में तैनात हमारे कांस्टेबल करमबीर अपनी जान जोखिम में डालकर ‘नशा मुक्ति केंद्र’ की छत पर पहुंचे और फंसे हुए लोगों को बचाने में कामयाब रहे। हालांकि इस दौरान वह झुलस गए और उन्हें कई जगह चोटें आईं। करमबीर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

घायलों को पहले राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया जहां से उनमें से तीन को लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने पीटीआई- को बताया, ‘‘भर्ती किए गए मरीजों में से दो (दोनों महिलाएं) को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हालांकि जलने से चोट के कोई निशान नहीं है। उनकी हालत स्थिर है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\