नयी दिल्ली, चार फरवरी आम आदमी पार्टी (आप) ने मतदेय केन्द्रों पर अनियमितताओं को उजागर करने तथा किसी भी छेड़छाड़ के प्रति सतर्क रहने को लेकर स्वयंसेवकों को तैनात करेगी।
एक बयान में आप ने कहा, "पार्टी मतदान प्रक्रियाओं की पुष्टि करने, अनियमितताओं को उजागर करने तथा किसी भी संभावित छेड़छाड़ के प्रति सतर्कता बरतने को लेकर अपने प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को तैनात करेगी।"
पार्टी ने कहा कि स्वयंसेवकों को मतदेय केंद्र पर विवरणों को सत्यापित करने, नियुक्त पीठासीन अधिकारियों की पुष्टि करने तथा सटीकता सुनिश्चित करने के लिए डाले गए कुल मतों पर नजर रखने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
इसमें कहा गया है कि स्वयंसेवक मतदान के अंत में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की बैटरी प्रतिशत की निगरानी भी करेंगे ताकि किसी भी विसंगति का पता लगाया जा सके और जवाबदेही बनाए रखने के लिए पार्टी मतदान एजेंटों की उपस्थिति दर्ज की जा सके।
आप एक वेब पोर्टल शुरू करेगी, जहां मतदान समाप्त होने के बाद बुधवार रात को यह सारा डेटा अपलोड किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शनिवार को होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY