देश की खबरें | दिल्ली चुनाव परिणाम उनके लिए सबक हैं, जो भाजपा-आरएसएस को अकेले हराना चाहते हैं: रविंदर शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे खासकर उन लोगों के लिए सबक हैं, जो मानते हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा-आरएसएस) के गठबंधन के खिलाफ अकेले लड़ सकते हैं।

जम्मू, आठ फरवरी कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे खासकर उन लोगों के लिए सबक हैं, जो मानते हैं कि वे भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (भाजपा-आरएसएस) के गठबंधन के खिलाफ अकेले लड़ सकते हैं।

भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को पराजित कर दिया और 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली में सत्ता में लौटी।

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली का जनादेश ‘आप’ के खिलाफ है। ‘आप’ 10 वर्षों तक सत्ता में रही और अपने वादों को पूरा करने में विफल रही, लेकिन इसका कारण उसकी अति महत्वाकांक्षा और इन चुनावों में अकेले चुनाव लड़कर भाजपा को हराने का अति आत्मविश्वास भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘आप’ की अवसरवादिता, छल और अति महत्वाकांक्षा की राजनीति के कारण उसकी हार हुई और भाजपा को जीत मिली।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव के परिणाम सभी के लिए, खासकर उन लोगों के लिए एक सबक है, जो मानते हैं कि वे भाजपा-आरएसएस गठबंधन के खिलाफ अकेले लड़ सकते हैं, अवसरवाद में लिप्त हो सकते हैं या सांप्रदायिक और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ चुनिंदा रूप से लड़ सकते हैं, जिससे भाजपा एवं आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व वाली लड़ाई कमजोर हो सकती है।

शर्मा ने कहा, ‘‘चुनाव परिणामों ने स्पष्ट रूप से स्थापित कर दिया है कि कांग्रेस के बिना भाजपा-आरएसएस गठबंधन के खिलाफ कोई लड़ाई संभव नहीं है, खासकर तब, जब वे (भाजपा) सत्ता में हों और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), आईटी (आयकर विभाग) और अन्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों जैसी विभिन्न संस्थाओं पर उनका नियंत्रण हो।’’

कांग्रेस नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी भाजपा-आरएसएस की राजनीति और विचारधारा के खिलाफ लड़ाई में समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी