एजेंसी न्यूज

Delhi Shocker: रुपयों के विवाद में नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या की, गिरफ्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Delhi Shocker: रुपयों के विवाद में नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या की, गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 15 फरवरी : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में कथित तौर पर रुपयों को लेकर हुई बहस के बाद एक नशेड़ी ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोनू (40) को अपनी 65 वर्षीय मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे दयालपुर थाने में इस घटना के संबंध में सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां बुजुर्ग महिला मृत अवस्था में मिली. अधिकारियों ने कहा कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि पेशे से वाहन चालक सोनू फिलहाल बेरोजगार है और नशे का आदी है तथा रुपयों को लेकर अकसर अपनी मां से झगड़ा करता था. यह भी पढ़ें : क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा में 11 स्थानों पर छापे मारे

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को भी उनके बीच विवाद हुआ और इस दौरान सोनू ने अपनी मां की हत्या कर दी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).