एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा में 11 स्थानों पर छापे मारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान 1.08 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दिल्ली, हरियाणा में 11 स्थानों पर छापे मारे

नयी दिल्ली, 15 फरवरी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को ठगने के आरोप में कथित साइबर अपराधियों के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की और इस दौरान 1.08 करोड़ रुपये की नकद राशि जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो साल पुराने मामले में शुक्रवार को दिल्ली में नौ और हरियाणा के हिसार में दो स्थानों पर छापे मारे गए।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर स्वयं को सरकारी अधिकारी बताकर अवैध गतिविधियां और क्रिप्टो धोखाधड़ी करने का आरोप है।

प्रवक्ता ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘उन्हें भारत और अन्य देशों में लोगों को फर्जी तकनीकी सहायता परामर्श देकर और क्रिप्टोकरंसी के रूप में धन हस्तांतरित करने के लिए प्रेरित करके धोखा देते हुए पाया गया। इस धन को फिर कई क्रिप्टो वॉलेट के माध्यम से भेजकर नकदी में परिवर्तित किया गया।’’

एजेंसी ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

इसने कहा, ‘‘सीबीआई ने छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए और छह लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन एवं एक आईपैड जब्त किया। जांच में वीओआईपी-आधारित कॉल करने और ‘डार्कनेट’ तक पहुंचने के लिए कंप्यूटर प्रोग्राम का इस्तेमाल किए जाने का भी पता चला।’’

इसके अतिरिक्त, सीबीआई ने 1.08 करोड़ रुपये नकद, 1,000 अमेरिकी डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा और 252 ग्राम सोना जब्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).