देश की खबरें | दिल्ली : एम्स में तेजी से इलाज का वादा कर एक व्यक्ति को ठगने वाली ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक व्यक्ति से उसकी बेटी के इलाज में तेजी लाने का वादा कर करीब एक लाख रुपये ठगने के आरोप में 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एक व्यक्ति से उसकी बेटी के इलाज में तेजी लाने का वादा कर करीब एक लाख रुपये ठगने के आरोप में 27 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की रहने वाली शुभी त्रिवेदी के रूप में हुई है।

व्यक्ति द्वारा 18 अप्रैल को दर्ज कराई गई एक शिकायत में कहा गया है कि उसकी मुलाकात महिला से तब हुई जब वह 21 मार्च को अपनी बेटी के इलाज के लिए एम्स-दिल्ली आया था।

शिकायत में कहा गया है कि त्रिवेदी ने डॉक्टर का कोट पहन रखा था और अस्पताल के फोरेंसिक और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपना परिचय दिया। उसने इलाज में तेजी लाने का वादा किया और इसके बदले में 96,000 रुपये लिए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसने पीड़ित को 10 दिनों के बाद एम्स आने के लिए कहा, लेकिन जब वह दस दिन बाद आया तो वह (महिला डॉक्टर) ना उसे अस्पताल में मिली और ना ही उससे फोन के माध्यम से संपर्क हो पा रहा था।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध का एक स्केच जारी किया।

अधिकारी ने बताया कि उसे मंगलवार को एम्स ओपीडी के पास से डॉक्टर का कोट पहने हुए पकड़ा गया, जिस पर उसका नाम और नकली पदनाम था।

पुलिस ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या महिला ने इसी तरीके का इस्तेमाल कर और लोगों को ठगा है?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\