देश की खबरें | दिल्ली के डियर पार्क की ‘मिनी चिडियाघर’ की पहचान समाप्त, हिरणों को स्थानांतरित किया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपना प्रसिद्ध ‘डियर पार्क’ खोने जा रही है, क्योंकि केंद्रीय अधिकारियों ने 'मिनी चिड़ियाघर' के रूप में इसकी मान्यता रद्द कर दी है और हिरणों की तेजी से बढ़ती संख्या तथा अपर्याप्त श्रमशक्ति के कारण इन्हें (हिरणों को) स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपना प्रसिद्ध ‘डियर पार्क’ खोने जा रही है, क्योंकि केंद्रीय अधिकारियों ने 'मिनी चिड़ियाघर' के रूप में इसकी मान्यता रद्द कर दी है और हिरणों की तेजी से बढ़ती संख्या तथा अपर्याप्त श्रमशक्ति के कारण इन्हें (हिरणों को) स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हाल में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सांविधिक निकाय, ‘केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण’ (सीजेडए) की ओर से इस आशय का एक आदेश जारी किया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘साठ के दशक में इस पार्क में छह हिरण लाये गए थे और समय के साथ यह संख्या लगभग 600 पर पहुंच गयी। इसे सीजेडए द्वारा 'मिनी चिड़ियाघर' का दर्जा दिया गया था।"

आधिकारिक तौर पर ए. एन. झा डियर पार्क के नाम से मशहूर यह पार्क दक्षिण दिल्ली के हौज़ खास इलाके में एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यह दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के अधिकार क्षेत्र में आता है।

सीजेडए ने आठ जून को डियर पार्क की 'मिनी चिड़ियाघर' के रूप में मान्यता रद्द करने का आदेश जारी किया।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘संख्या में तेजी से वृद्धि, आंतरिक प्रजनन, बीमारी फैलने की आशंका और मिनी चिड़ियाघर को बनाए रखने के लिए प्रशिक्षित श्रमशक्ति की कमी के कारण यह निर्णय लिया गया।"

सूत्र के मुताबिक, अब राजस्थान और दिल्ली के वन विभाग डियर पार्क के हिरणों के स्थानांतरण के लिए आगे की कार्रवाई करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें