एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्लीः घर की छत पर आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार को एक घर की छत पर आग लग जाने के बाद एलपीजी के छोटे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्लीः घर की छत पर आग लगने के बाद सिलेंडर में विस्फोट, कोई हताहत नहीं

नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली के सदर बाजार इलाके में शुक्रवार को एक घर की छत पर आग लग जाने के बाद एलपीजी के छोटे सिलेंडर में विस्फोट हो गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

डीएफएस के अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब छह बजकर 55 मिनट पर प्रताप मार्केट में आग लगने की सूचना मिली।

बताया गया कि आग प्रताप मार्केट स्थित एक घर की छत पर बने अस्थायी ढांचे में लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के तीन वाहनों को मौके पर भेजा गया।

डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना के दौरान एलपीजी का एक छोटा सिलेंडर फट गया। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).