देश की खबरें | दिल्ली: मणिपुर के कुकी-जो समूहों ने अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के कुकी क्षेत्रों के लिए विधानसभा समेत एक अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर शनिवार को कुकी छात्र संगठन और कुकी-जो महिला फोरम दिल्ली एवं एनसीआर ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया।
नयी दिल्ली, एक मार्च मणिपुर के कुकी क्षेत्रों के लिए विधानसभा समेत एक अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग को लेकर शनिवार को कुकी छात्र संगठन और कुकी-जो महिला फोरम दिल्ली एवं एनसीआर ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन किया।
कुकी-जो जनजाति के सैकड़ों सदस्यों ने जंतर-मंतर पर एकत्र होने के बाद नारेबाजी की और कहा कि जब तक पूर्वोत्तर राज्य में संकट का समाधान नहीं हो जाता, वे मणिपुर वापस नहीं जा सकते।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अलग केंद्र शासित प्रदेश की मांग की।
प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘कुकी-जो समुदाय ने ऐतिहासिक अन्याय सहा है और वह मणिपुर में समुदाय के लिए राजनीतिक समाधान की तत्काल आवश्यकता पर जोर देना चाहेगा।’’
बयान की प्रतियां मांगपत्र के रूप में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यालयों को भी भेजी जाएंगी।
बयान में कहा गया, ‘‘मणिपुर में वर्तमान प्रशासनिक तंत्र हमारे जीवन की रक्षा करने और हमारी शिकायतों, आकांक्षाओं एवं अधिकारों का समाधान करने में पूरी तरह विफल रहा है।’’
कुकी-जो की मांगों में उनके लिए एक अलग प्रशासन - विधानसभा सहित एक केंद्र शासित प्रदेश का निर्माण शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 12:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

