एजेंसी न्यूज

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे, 26 जुलाई को व्यापारियों संग बैठक करेंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 जुलाई को गुजरत में सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद राजकोट शहर में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी .

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे, 26 जुलाई को व्यापारियों संग बैठक करेंगे
सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits ANI)

राजकोट, 24 जुलाई : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 26 जुलाई को गुजरत में सोमनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और इसके बाद राजकोट शहर में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी .

गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और एक हफ्ते से भी कम समय में केजरीवाल का राज्य का यह दूसरा और इस महीने तीसरा दौरा होगा. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि आप नेता सोमवार को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे और इस दौरान वह सोमनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करने के बाद व्यापरियों के साथ बैठक करेंगे. यह भी पढ़ें : Karnataka: सड़क दुर्घटना में परिवार के 5 लोगों की मौत

पार्टी नेता राजगुरू ने बताया, ‘‘अरविंदजी सोमवार की शाम राजकोट पहुंचेंगे और वहां से वह गिरसोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ कस्बे के लिये रवाना होंगे, जहां वह रात में विश्राम करेंगे.’’ उन्होंने बताया, ‘‘अगली सुबह वह सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और इसके बाद वह राजकोट पहुंचेंगे, जहां वह अपराह्न में व्यापारियों के साथ बैठक करेंगे .

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2022 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).